उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

बनभूलपुरा रेलवे प्राकरण मामला: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब 17 सितंबर पर टिकी नजरें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली अहम सुनवाई फिलहाल आगे टल गई है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है।

पिछली तारीखों पर सुनवाई टलने के बाद आज की कार्यवाही पर सभी की नजरें थीं। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली संभावित सुनवाई 17 सितंबर 2026 को होगी। 9 सितंबर की कार्यवाही के बाद सुप्रीम कोर्ट के केस स्टेटस में मामले को लंबित दर्शाते हुए 17 सितंबर को संभावित लिस्टिंग दर्ज की गई है।

अब सभी की नजरें 17 सितंबर की संभावित सुनवाई पर हैं। राज्य सरकार की अर्जेंट पिटीशन पर पिछली तारीखों में सुनवाई टलने के बाद आज की कार्यवाही को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। वहीं बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले इलाके में एहतियातन पुलिस की तेज हलचल दिखी। नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर रही। संवेदनशील क्षेत्र में भारी पुलिस बल, पीएसी, ड्रोन निगरानी, चेकिंग और फ्लैग मार्च के जरिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गयी।

पुलिस ने अफवाह या भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की वार्निंग दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles