उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

मध्य पूर्व तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर कड़ी निगरानी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और होरमुज जलडमरूमध्य के माध्यम से द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। नैनीताल जिले में घरेलू गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभागों को नियमों का सख्ती से पालन कराने और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल मनोज कुमार बर्मन ने समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को जारी निर्देशों में कहा है कि भारत सरकार के गजट संख्या-1180 दिनांक 9 मार्च 2026 के अनुसार मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण होरमुज जलडमरूमध्य से एलएनजी शिपमेंट प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में गैस आपूर्ति पर संभावित प्रभाव को देखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक हो गया है।

उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और लगातार प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी या अवैध गतिविधियां न हो सकें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति, संस्था या व्यापारी गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या अवैध रिफिलिंग करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ Essential Commodities Act, 1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी जिला पूर्ति कार्यालय को भी उपलब्ध करानी होगी।

प्रशासन के निर्देश के बाद जिले में संबंधित विभागों की टीमें सक्रिय हो गई हैं। गैस एजेंसियों, बाजारों और अन्य संभावित स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि आम उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles