उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

एसएसपी नैनीताल के निर्देशों पर काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई,82 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने की दिशा में नैनीताल पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों के क्रम में जनपद भर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 06 जनवरी 2026 को काठगोदाम क्षेत्र के कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल (संख्या UK18R 6945) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन सवार व्यक्ति के कब्जे से भारी मात्रा में 275 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 82 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक को नानकमत्ता से लाकर हल्द्वानी में अधिक लाभ के लिए बेचने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

अभियुक्त का विवरण

नाम: मंजीत सिंह

पिता का नाम: सन्तोक कौर

निवास: टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जनपद उधमसिंहनगर

उम्र: 35 वर्ष

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में जनपद पिथौरागढ़ में मु0अ0सं0 71/25 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है, जिसमें वह जेल जा चुका है।

बरामदगी

275 ग्राम स्मैक

अनुमानित मूल्य: ₹82,50,000

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

उप निरीक्षक दिलीप कुमार

कांस्टेबल भानु प्रताप

कांस्टेबल सुरेन्द्र

कांस्टेबल प्रेम प्रकाश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles