उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

“ऑपरेशन प्रहार” में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार, 243 होटल-ढाबों की सघन जांच

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संचालित इस अभियान की कमान पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को सौंपी गई।

03 अप्रैल 2026 से 07 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न श्रेणियों में कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 शातिर वांछित एवं इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। साथ ही गुंडा एक्ट के तहत 2 पेशेवर अपराधियों को जिला बदर किया गया।

अभियान के तहत 484 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। वहीं, शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 111 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा BNS एवं BNSS के तहत भी 7 लोगों पर कानूनी कार्रवाई की गई।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत नंबर प्लेट और हूटर के प्रयोग करने वाले 110 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें से 31 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद में स्थित 243 होटल, ढाबों, पब और बार की गहन जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

जनता से अपील:
नैनीताल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles