उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी सफलता, 10 हजार का इनामी गैंगस्टर “गन्नू” रुद्रपुर से गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डा० मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू को रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक थाना बनभूलपुरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 76/25 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के मामले में आरोपी ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू पुत्र हरीश कुमार शर्मा निवासी बगवाड़ा, डायनिमिक गार्डन सिटी, रुद्रपुर लंबे समय से फरार था। आरोपी पर पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और दबिश की कार्रवाई करते हुए 19 मई 2026 को आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।

1. FIR No. 176/24 धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना बनभूलपुरा

2. FIR No. 383/24 धारा 303(2)/317(2)/3(5) BNS, थाना रुद्रपुर

3. FIR No. 148/24 धारा 379/401 IPC, थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह

कांस्टेबल महबूब अली

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles