उत्तराखण्डराजनीतिलालकुआं

लालकुआं नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने तेज किया चुनाव प्रचार,विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के लिए जनसंपर्क किया शुरू

Ad

लालकुआं – नए साल के पहले दिन से भारतीय जनता पार्टी ने लाल कुआं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। बुधवार से लालकुआं विधानसभा के विधायक डॉ मोहन बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।

बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के चुनाव प्रचार के लिए लालकुआं वार्ड नंबर 1 में बने 100 आवास पास सहित क्षेत्र में और वार्ड नंबर 2 एवं में बाजार में चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के लिए समर्थन और सहयोग की अपील की। वही चेयरमैन प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने जनसंपर्क करते हुए क्षेत्र की जनता को नव वर्ष की बधाई देते हुए उनके साथ हर सुख दुख में खड़े रहने का वादा किया। भाजपा का जनसंपर्क अभियान वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर दो सहित मुख्य बाजार में दिनभर चला।

जनसंपर्क में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला, पूर्व चेयरमेन लालचंद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, जीवन प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, राजकुमार सेतिया, सचिन अग्रवाल, महामंत्री अरुण प्रकाश, अरुण जोशी, रोहन चौधरी, अनूप शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रेमांशु श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा पांडे, महिला मोर्चा की महामंत्री मीनू जीना, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता चौहान, वार्ड नंबर 7 की निवर्तमान सभासद राजलक्ष्मी पंडित , आलीमा अंसारी, सुमित्रा देवी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles