उत्तराखण्ड

Uttrakhand:- आईआरडीटी ऑडिटोरियम में पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Ad

देहरादून। आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित पुस्तक मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध साहित्यिक विरासत को संजोने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुभाष पंत को ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया। इसके साथ ही, अन्य प्रतिष्ठित साहित्यकारों को भी सम्मानित कर उनकी सृजनशीलता की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड ज्ञान और दर्शन की भूमि है, जहां साहित्य और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार सतत कार्य कर रही है। विशेष रूप से स्थानीय बोलियों में साहित्य सृजन करने वाले साहित्यकारों को विभिन्न मंचों और योजनाओं के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में दो साहित्य ग्रामों की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। ये साहित्य ग्राम प्रदेश की साहित्यिक धरोहर को संरक्षित करने और नए साहित्यकारों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर प्रदेशभर से आए साहित्यकारों, लेखकों और पाठकों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली। पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकाशकों की किताबें प्रदर्शित की गईं, जिनमें साहित्य, इतिहास, विज्ञान और अन्य विधाओं की पुस्तकें शामिल हैं। साहित्य प्रेमियों के लिए यह मेला एक सांस्कृतिक उत्सव जैसा साबित हो रहा है।

Ad Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles