ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में घायल आरक्षी संजय कुमार का उपचार के दौरान निधन, पुलिस विभाग में शोक


हल्द्वानी – जनपद नैनीताल की भवाली कोतवाली में नियुक्त आरक्षी संजय कुमार का ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
हल्द्वानी क्षेत्र स्थित मेडिकल चौकी प्रांगण में दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
एसएसपी नैनीताल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव विभागीय सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस विभाग की ओर से राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अधिकारी
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी नैनीताल), अमित सैनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी), रविकांत सेमवाल (क्षेत्राधिकारी नैनीताल), विजय मेहता (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी),
हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), दिनेश सिंह फर्त्याल (प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा) और विमल कुमार मिश्रा (थानाध्यक्ष काठगोदाम) सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
दिवंगत आरक्षी का सेवा विवरण
आरक्षी संजय कुमार ने लगभग 24 वर्षों की सेवा में निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया।
नाम: आरक्षी 968 ना.पु. संजय कुमार
पिता का नाम: श्री किसन लाल
निवास: ग्राम आदर्श नगर, सुल्तानपुर पट्टी, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर
जन्म तिथि: 25 जुलाई 1980
भर्ती तिथि: 10 अक्टूबर 2001
सेवा का क्रम
नैनीताल: 2001 से 2009
पिथौरागढ़: 2009 से 2018
नैनीताल: 2018 से वर्तमान (भवाली कोतवाली में अंतिम तैनाती)
पुलिस विभाग ने अपने जांबाज साथी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।





