उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

Dehradun:-नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा और दिशा:- मुख्यमंत्री धामी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन नवीन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल, सतत परिश्रम और पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नितिन नवीन एक अनुभवी, कर्मठ और दूरदर्शी नेता हैं। उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन देशभर में नई ऊँचाइयों को छुएगा और और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, सांस्कृतिक मूल्यों और अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित राजनीति करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी संगठन नई ऊर्जा, नई दिशा और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशा व्यक्त की कि नितिन नवीन के नेतृत्व में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे पार्टी का जनाधार और अधिक व्यापक होगा। उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफल, प्रभावशाली और प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छाएँ प्रकट कीं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles