Haldwani:-बिठोरिया मंडल में “हर घर तिरंगा” अभियान का शुभारंभ, तिरंगा यात्रा और वितरण कार्यक्रम में उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा


हल्द्वानी -(आरिश सिद्दीकी) बिठोरिया मंडल में आज इक पर्णिका योग परिवार की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा एवं तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज पाठक ने मंडल की अध्यक्षा कंचन उप्रेती के करकमलों से कराया। इस अवसर पर योग शिक्षिका सोनिया और कंचन उप्रेती ने तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक नागरिक से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।
अपने संबोधन में मनोज पाठक ने राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों का अर्थ समझाते हुए कहा —
केसरिया: त्याग, साहस और बलिदान का प्रतीक, जो हमें निडर और कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा देता है।
श्वेत: शांति, सत्य और पवित्रता का प्रतीक, जिसके मध्य अशोक चक्र प्रगति और न्याय का द्योतक है।
हरा: धरती की हरियाली, कृषि, जीवन और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है, जो सतत विकास की प्रेरणा देता है।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान राष्ट्र के मान, सम्मान, स्वाभिमान, बलिदान, शांति, सुख, समृद्धि और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।
कार्यक्रम में मालती बिहार से इन्द्र सिंह मेहरा, प्रेमा उप्रेती, प्रभा तिवारी, गीता उप्रेती, गौरीशंकर, ललित पंत, लीला बोरा, जानकी मिश्रा, पुष्पा कँवल, चम्पा पांडे, गौरीशंकर कांडपाल, नीमा नेगी सहित दर्जनों लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।



