उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-बांग्लादेशी हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, हल्द्वानी में SDM कोर्ट पर प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित अत्याचार और हत्या की घटनाओं को लेकर गुरुवार को हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने जमीन पर बैठकर विरोध जताया और आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को अपेक्षित गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने भारत सरकार से मांग की कि वह इस विषय पर कूटनीतिक स्तर पर ठोस और प्रभावी कदम उठाए, ताकि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बांग्लादेश में हो रही हिंसा को तत्काल रोकने और वहां के हिंदू समुदाय की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए जाने की अपील की गई।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles