उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-आत्म निर्भर संकल्प ” जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Ad

हल्द्वानी – आज भाजपा जिला नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शिव पार्वती बैंक्वेट हाल लाल डाँठ रोड हल्द्वानी में किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में नव नियुक्त नैनीताल जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी का विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता खिलेंद्र चौधरी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने का आह्वान किया तथा इसके निमित्त पूर्ण रूप से स्वदेशी अपनाने पर बल दिया।

खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि हर घर स्वदेशी , घर घर स्वदेशी के मंत्र को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आत्मसात कर हम सभी देशवासियों के संयुक्त प्रयास से हमारा भारत देश 2047 में विकसित राष्ट्र बन कर सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व करेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश व जिला कार्यशाला के बाद अब मंडल स्तर पर कार्यशाला व विधानसभा स्तर पर सम्मेलन भी आयोजित किए जाएँगे।

कार्यशाला को जिला सह प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट व अभियान के जिला संयोजक कमल नयन जोशी ने भी संबोधित किया।

कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा की गई . कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री रंजन बर्गली व अभियान के जिला सह संयोजक भुवन जोशी द्वारा किया गया।

कार्यशाला में लालकुआ विधायक डा॰ मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट , दर्जा राज्यमंत्री दीपक मेहरा , दिनेश आर्य , श्रीमती रेनू अधिकारी , प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ,

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी , जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल , अभियान के सह संयोजक अरविंद पड़ियार , श्रीमती रुचि गिरी शर्मा , सहित जिला पदाधिकारी , मंडल पदाधिकारी ,मोर्चों के पदाधिकारी एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Ad Ad Ad

Related Articles