उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी की जिज्ञासा गंगवार ने JEE Main में 99.36 पर्सेंटाइल हासिल कर बढ़ाया मान

Ad

हल्द्वानी – शहर की होनहार छात्रा जिज्ञासा गंगवार ने प्रतिष्ठित Joint Entrance Examination – Main (JEE Main) परीक्षा में 99.36 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय और नगर का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से शैक्षणिक जगत में उत्साह और गर्व का माहौल है।

Beersheba Senior Secondary School की छात्रा जिज्ञासा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और सकारात्मक वातावरण का परिणाम बताया है।

विद्यालय की संस्थापक प्रबंधक निरूपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या मीना सती, उप-प्रधानाचार्य एच. एस. बब्बर, प्रशासक निशा सिंह, सलाहकार के. दत्त, विभागाध्यक्ष अनीता बिष्ट तथा कक्षा अध्यापिका शोभा नियोलिया सहित समस्त शिक्षकों ने जिज्ञासा और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल में प्रतिभा अवश्य निखरती है।

इस अवसर पर जिज्ञासा गंगवार ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के सहयोगी शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि जिज्ञासा भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर संस्थान और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

Ad

Related Articles