उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-बरेली रोड पर भयावह हादसा: स्कूल बस पलटी, 30 बच्चे और परिचालक घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – बरेली रोड के मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम पदमपुर देवलिया में बृहस्पतिवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई, जिससे चींख-पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार बच्चे चोटिल हो गए, जबकि परिचालक का पैर फ्रैक्चर हो गया। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7:30 बजे बीएलएम स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जयपुर बीसा चौराहे के पास, सामने से आ रहे एक अन्य स्कूल वाहन से बचने की कोशिश में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।

बस में लगभग 30 बच्चे सवार थे। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत दूसरी बस भेजी और घायल बच्चों व परिचालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय बस में चींख-पुकार का माहौल था।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles