उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड में 153 व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता, मुख्यमंत्री धामी ने कहा—मानवीय सरोकारों की दिशा में बड़ा कदम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून – केंद्र सरकार द्वारा लागू नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत उत्तराखंड में 153 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने इसे ऐतिहासिक और मानवीय निर्णय बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय है, जिसका उद्देश्य पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर चुके लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के अंतर्गत ऐसे हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोग, जिन्होंने प्रताड़ना झेली है, अब भारत में विधिसम्मत तरीके से नागरिकता प्राप्त कर सामान्य जीवन जी सकेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय को मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला बताते हुए कहा कि यह भारत की ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को भी मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 153 लोगों को नागरिकता प्रदान किया जाना राज्य के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से प्रभावित परिवारों को नई शुरुआत का अवसर मिलेगा और वे राज्य एवं देश के विकास में सक्रिय योगदान दे सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles