हल्द्वानी

एलएलसी 2026: रोमांचक मुकाबले में कोनार्क सूर्यास ओडिशा की 18 रन से जीत

Ad

हल्द्वानी। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2026 के तीसरे मुकाबले में कोनार्क सूर्यास ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया कैप्टन्स को 18 रनों से हरा दिया। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोनार्क सूर्यास ओडिशा ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में इंडिया कैप्टन्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी।

कोनार्क सूर्यास ओडिशा की ओर से केन्नार लुईस ने 20 गेंदों में 33 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। मोर्ने वैन विक ने 19 गेंदों में 27 रन का योगदान दिया। कप्तान जर्मेन ब्लैकवुड ने 23 रन बनाए, जबकि जैसल कारिया ने 24 गेंदों में नाबाद 37 रन की अहम पारी खेली। टीम को 23 अतिरिक्त रनों का भी फायदा मिला।

इंडिया कैप्टन्स की ओर से समर कादरी, इम्तियाज अहमद, अक्षय वखारे और गौरव तोमर ने एक-एक विकेट लिया।

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया कैप्टन्स की शुरुआत धीमी रही। प्रियांक पंचाल ने 22 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि हाशिम अमला ने 18 गेंदों में 24 रन की पारी खेली। कप्तान सौरभ तिवारी ने 17 रन जोड़े। अनिरुद्ध जोशी ने 18 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को जीत की ओर ले जाने की कोशिश की, लेकिन लगातार गिरते विकेटों के कारण टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

कोनार्क सूर्यास ओडिशा की ओर से अंकित राजपूत, ऋतुराज सिंह, सौरिन ठाकर और मलिंदा पुष्पकुमारा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जैसल कारिया ने एक विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

आज का मुकाबला:

एलएलसी 2026 के चौथे मैच में शनिवार को मुंबई स्पार्टन्स और इंडिया टाइगर्स की टीमें आमने-सामने होंगी।

Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles