उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर एकजुट हुई महिला कांग्रेस, कुमाऊँ मंडल की बैठक में बनी संघर्ष की रणनीति

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – स्वराज भवन (कांग्रेस कार्यालय) के तत्वावधान में आज यानी मंगलवार को उत्तराखंड महिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी आदरणीया श्रीमती सुनीता गाँवड़े जी ने की। इस अवसर पर सह-प्रभारी आदरणीया सुश्री पूनम पंडित जी एवं प्रदेश अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती ज्योति रौतेला जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक में कुमाऊँ मंडल महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे शोषण, अत्याचार एवं अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और संगठित रूप से आवाज़ उठाने को लेकर रणनीति तय करना रहा।
प्रदेश प्रभारी सुनीता गाँवड़े जी ने कहा कि वर्तमान सरकार केवल नारेबाज़ी तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि “एक ओर ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ जैसे नारे दिए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं।”
सह-प्रभारी पूनम पंडित जी ने कहा कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्तियां महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष को तैयार हैं और अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेंगी।
प्रदेश अध्यक्षा ज्योति रौतेला जी ने कहा कि महिला कांग्रेस पहले भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर सरकार को आगाह कर चुकी है। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो महिला कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन और तेज करेगी।
कार्यक्रम की आयोजक एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा प्रभारी जया कर्नाटक जी ने कहा कि सरकार की महिलाओं के प्रति उदासीनता को देखते हुए महिला कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि घर-घर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट जी ने अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि इतने वर्षों बाद भी न्याय न मिलना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की कथनी और करनी को समझ चुकी है।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष रानीखेत गीता पंवार जी द्वारा किया गया।
बैठक में विमला सांगुड़ी, मधु सांगुड़ी, मीना शर्मा, भागीरथी बिष्ट, शोभा बिष्ट, सीमा टम्टा, राधा बिष्ट, रेखा सोनकर, सुनीता कश्यप, पूजा सिंह, मोनिका ढाली, चंपा चिलवाल, रजनी, जया कपिल, भावना भट्ट, धनी दुमका, पुष्पा सम्मल, शारदा बमेठा, मंजू पाण्डेय, रत्ना श्रीवास्तव, हेमा दुमका, निर्मला जोशी, अलका आर्या, बीना जोशी, सविता गुर्रानी, दीपा गोस्वामी, मुन्नी नयाल, निकिता आर्या, प्रीति बिष्ट, जानकी आर्या, भगवती जोशी, लता पाण्डेय, कमर जहाँ, साहिस्ता बेगम, शबनम, शकुंतला, कमला सनवाल, कृष्णा नेगी, रेनू तोमर, कनक जीना, राधा दानू सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्तियां उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles