उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

Nanital:-राज्यपाल के शॉट से टी-ऑफ.. राजभवन में 20वें गवर्नर कप गोल्फ का आगाज़

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

उत्तराखण्ड के नैनीताल राजभवन गोल्फ कोर्स में राज्यपाल की बेहतरीन शॉट के साथ 20वें गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता का टी-ऑफ हुआ। प्रतियोगिता में छह से अस्सी वर्ष के रिकॉर्ड तोड़ 177 खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

नैनीताल राजभवन में घांस के लंबे ग्रास लैंड और लैंड स्केप को गोल्फ खेल के लिए मुरीद माना जाता है। यहां मुश्किल हालातों वाले 18 होल्स के खेल को जीतने के लिए खिलाड़ियों को अतिरिक्त जोर लगाना पड़ता है।

माना जाता है कि ये चीन के बाद एशिया में दूसरा सबसे ऊंचा गोल्फ कोर्स है। 30, 31 और 1 जून को अयोजीत इस प्रतियोगिता में देशभर के पौने दो सौ छोटे बड़े खिलाड़ी पहुंचे हैं। आयोजकों ने इस वर्ष खेल मैदान के इन होल्स को प्रदेश की नदियों और पर्वतश्रृंखलाओं के नाम दजिये हैं जैसे देवभूमि, अलकनंदा, त्रिशूल, पिंडर, नंदादेवी, मंदाकिनी, चौखम्बा, भागीरथी, मृगथुनी, गंगा, गौरी, कोसी, पंचाचूली, शरद, नीलकंठ, यमुना, मैकतोली और भिलंगना।

राज्यपाल की बेहतरीन शॉट(टी-ऑफ)के साथ कि प्रतियोगिता शुरू हो गई। अब ये प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी और एक जून को इसका फाइनल मुकाबला और पुरुष्कार वितरण होगा। राज्यपाल ने आम लोगों से इस मौके पर राजभवन समेत पूरे लैंडस्केप के फ़्लोरा फौना को देखने और आनंद लेने को कहा है। खिलाड़ी भी यहां खेलकर अभिभूत हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles