उत्तराखण्डदुर्घटनाहल्द्वानी

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा,बनभूलपुरा के एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 2 की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – देर रात शहर के रामपुर रोड स्थित बेल बाबा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। एक ही परिवार के पाँच लोग कार में सवार होकर लौट रहे थे, तभी उनकी ऑल्टो कार और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार की रिश्तेदार रुद्रपुर में रहती हैं। उन्हें देखने के बाद परिजन देर रात हल्द्वानी लौट रहे थे। लेकिन रामपुर रोड पर अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी ऑल्टो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोग भी सहम गए।

इस हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार दो अन्य लोग—जाहिद और मुस्कान—गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को रात में ही गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी मृतक व घायल हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र, लाइन नंबर 17 और 18 के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो कार ने तेज रफ्तार में टक्कर मारी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles