नगला तराई आवास और लोहियाहेड हेलीपैड पर जनसंवाद, सीएम धामी बोले – जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता


खटीमा – रविवार को खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनता से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता के प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, सतीश भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गनपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान, अधिशासी अभियंता सिंचाई ए.एस. नेगी, बी.एस. डांगी सहित अनेक अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी के इस जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।





