Rudrapur:-त्रिशूल चौक पर सीएम धामी के स्वागत में दिखा उत्साह, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

रुद्रपुर – उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के बाद जनपद आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
काशीपुर से खटीमा की ओर जाते समय जैसे ही मुख्यमंत्री धामी का काफिला त्रिशूल चौक पहुंचा, पूरा क्षेत्र उत्साह से भर गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। गाजे-बाजों और नारों के बीच कार्यक्रम का माहौल एक विशाल जनसभा जैसा नजर आया।
कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी को पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया और पूरे जोश के साथ नारे लगाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और विधायक शिव अरोरा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री को गदा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं सिख समाज द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की गई। इसके अलावा श्री अमरनाथ सेवा मंडल, ब्राह्मण समाज और नीलकंठ धाम समिति सहित कई संगठनों ने भी स्वागत किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह पर खुशी जताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
इससे पूर्व महापौर विकास शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों और नगर निगम की योजनाओं की जानकारी दी। विधायक शिव अरोरा, वेद ठुकराल और सुरेश कोली सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
मुख्यमंत्री धामी के इस दौरे के दौरान बाजपुर, गदरपुर, किच्छा और सितारगंज में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा सहित प्रीत ग्रोवर,वेद ठुकराल, राकेश सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा,सुनील ठुकराल,कस्तूरी लाल तागरा, गुरमीत सिंह, पीयूष सिंह, मधु राय,मधु राय, हिमांशु शुक्ला,
सुरेश कोली, राजेश जग्गा, पवन राणा,मोहन तिवारी और राजेश कामरा आशीष यादव आकाश यादव संदीप वाल्मीकि छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट धर्मेंद्र सैनी, शालू पाल, ममता त्रिपाठी, रेनू यादव, धर्म सिंह कोली, राजू कोली , सुशील चौहान आदि जैसे प्रमुख नेताओं के साथ भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





