उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए विशेष आपरेशन टास्क फोर्स का गठन – आई जी रिधिम अग्रवाल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साफ निर्देश है कि प्रदेश में किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसी के मद्देनजर कुमाऊं मंडल की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रिधिम अग्रवाल ने कुमाऊं के अलग-अलग जिलों में जनप्रतिनिधियों अम जनमानस द्वारा लगातार नशा की तस्करी की बिक्री और पुलिस की मिलीभगत से नशे की तस्करी से जुडी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाया है संगठित अपरोधों की शिकायतों के निस्तारण के लिए कुमाऊं मंडल के जिलों के आला पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है,आई जी श्रीमती रिधिम अग्रवाल ने कहा कि अधिकांश देखने में आता है कि स्थानीय पुलिस द्वारा शिकायतों को गंभीरता से न लेकर महज खानापूर्ति की जाती है और अपराधियों के साथ मिली भगत होना भी संज्ञान में आया है इसके साथ ही अक्सर देखा गया है कि स्कूल कालेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे के अवैध सौदागरों द्वारा युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में फंसाकर उनका शारीरिक मानसिक और सामाजिक पतन किया जा रहा है आई जी श्रीमती रिधिम अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि इन अपराधों में त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए कुमाऊं रेज के सभी जिलों में इच्छुक व योग्य पुलिस कर्मियों का साक्षात्कार लेने के बाद उनका चयन करने के बाद एक विशेष आपरेशन टास्क फोर्स का गठन किया गया है,यह फोर्स परिक्षेत्रीय स्तर पर कुमाऊं के सभी जिलों में नशा तस्करों और पुलिस की संलिप्तता से हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में आने वाली शिकायतों पर त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई करेगी,आई जी श्रीमती रिधिम अग्रवाल ने कहा कि गुण दोष के मुताबिक स्वयं जांच पड़ताल करेगी, जिससे इस तरह की शिकायतों का प्रभावी रूप से निस्तारण होगा ,आई जी रिधिम अग्रवाल साफ साफ कहा कि अगर जांच पड़ताल के दौरान यह पाया जाता है कि किसी भी स्तर पर पुलिस की मिलीभगत पाई जाती है तो उस पुलिस कर्मी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ऊन्होन कहा कि यह टीम सिर्फ आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनेगी बल्कि हर मामले की गहराई तक जाएगी और दोषियों पर शिकंजा कसेगी ,आम जनता द्वारा अवैध नशा तस्करों संगठित अपराध जघन्य अपराध एवं पुलिस की संलिप्तता से हो रहे भ्रष्टाचार की सूचना कुमाऊं रेज पुलिस द्वारा जारी हैल्पालाइन नंबर 9411110057 पर दी जा सकती हैं सूचना देने वाला का नाम गोपनीय रखा जायेगा अन्य मामलों में भी सामान्य शिकायतों की सूचना डायल 112 पर ही दे जो जिलों द्वारा संचालित है इस अहम कदम से सिर्फ अपराधों पर नियंत्रण की उम्मीद बढ़ी है बल्कि जनता में भी पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles