उत्तराखण्डक्राइम

Uttrakhand:- यहाँ मामूली बात को लेकर हुए विवाद मे युवक की गोली मारकर हत्या – पढ़े वजह

Ad

हरिद्वार – उत्तराखंड के हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद खेत में पानी जाने को लेकर हुआ। विवाद होने के बाद एक पक्ष ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिली सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में अस्पताल भिजवा दिया, जहां पर डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

छोटी सी बात को लेकर युवक की हत्या

जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कुंआहेड़ी गांव में 35 वर्षीय भारतवीर पुत्र ब्रजवीर अपने परिवार के साथ अपने खेतों के पास ही बनाए गए घर में रहता था। बताया गया है कि पास में ही गांव के अन्य लोगों के भी खेत हैं। पड़ोस के खेत वालों ने अपने खेतों में सिंचाई की थी। लेकिन पानी खेतों में ओवर फ्लो होकर भारतवीर के खेत में आ गया, जिससे उनकी फसल को नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि भारतवीर ने पड़ोसियों के सामने इस बात का विरोध किया।

फसल में पानी आने का विरोध करने पर मारी गोल

भारतवीर के विरोध करने पर उक्त लोग भड़क गए और उनमें कहासुनी हो गई।मामला इतना बढ़ा कि उन्होंने भारतवीर के साथ मारपीट शुरू कर दी और तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इसके बाद ग्रामीण भारतवीर को घायल अवस्था में उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.हत्या आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज:वहीं सूचना मिलने पर मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। भरतवीर की मां द्वारा पुलिस को बताया गया कि नारसन कलां गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने उसके बेटे को बेरहमी से पीटा और गोली मार दी।मेरे बेटे को सरकारी अस्पताल रुड़की भेजा गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई. वहीं पुलिस द्वारा आसपास जानकारी करने पर पता चला कि आरोपियों के खेत पीड़ित के खेत के पास हैं।जहां रात में पानी छोड़ने से कटे हुए गेहूं में पानी रिस जाने के कारण दोनों पक्षों में सुबह के समय कहासुनी हो गई थी।इसके बाद फोन पर भी दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। शाम के समय दोनों पक्षों में झगड़ा होने पर भरतवीर की मृत्यु हो गई. एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles