उत्तराखण्डक्राइमरामनगर

पुलिस ने 315 बोर के अवैध हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा युवक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

रामनगर – अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक ललित पाण्डे विवेचनात्मक कार्यवाही में जुटे थे। इसी दौरान चीता मोबाइल में तैनात कांस्टेबल अमित गहलोत और कांस्टेबल संजय सिंह को सूचना मिली कि भवानीगंज पार्क के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में मौजूद है और उसकी कमर में तमंचा लगा हुआ है।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ललित पाण्डे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी की पहचान फराज खान उर्फ गोलू (22 वर्ष), पुत्र नफीस खान, निवासी ग्राम बेड़ाझाल मल्ला, थाना रामनगर, जिला नैनीताल के रूप में की है। बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 275/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामदगी:

– 01 अवैध तमंचा 315 बोर

– 01 कारतूस 315 बोर

पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक ललित पाण्डे, कांस्टेबल अमित गहलोत एवं कांस्टेबल संजय सिंह।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles