उत्तराखण्ड

Haldwani:- उप कारागार हल्द्वानी में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर..

जिला न्यायाधीश नैनीताल ने जिला मजिस्ट्रेट एवं एसएसपी के साथ किया संयुक्त निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार एवं जिला जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा स्वास्थ विभाग के सहयोग से उप कारागार हल्द्वानी में बंदियों के स्वास्थ परिक्षण हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे परीक्षण के साथ साथ आवश्यकता अनुसार दवाई भी वितरित की गई। माननीय जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार जी द्वारा ,आदरणीय जिला मजिस्ट्रेट नैनिताल वंदना एवं एसएसपी के साथ कारागार का संयुक्त निरीक्षण भी किया गया । निरीक्षण में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीतालबीनू गुलयानी भी उपस्थित रही। निरीक्षण के दौरान बंदी बैरक, पाक शाला,लीगल एड क्लिनिक,सी सी टी वी रूम,आदि का भी निरीक्षण किया गया एवं बंदियों को उनके अधिकार एवं विभिन्न योजनाओं से जागरूक भी किया गया तथा यू टी आर सी कैंपेन के तहत अब तक किए गए कार्य की समीक्षा भी की गई। निरीक्षण में बंदियों की समस्या भी सुनी गई ,तथा उन्हें नि शुल्क विधिक सहायता हेतु आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को प्रेषित किए जाने हेतु अवगत कराया गया एवं कारागार प्राधिकरण को आवश्यक निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ विभाग से डॉक्टर नीरज तिवारी, प्रभारी अधिक्षक कारागार प्रमोद कुमार,विद्वान पैनल अधिवक्ता आसिफ सिद्दकी भी उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles