उत्तराखण्डचमोलीज़रा हटके

भूकंप से चमोली में मची हलचल, नुकसान की खबर नहीं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

चमोली – उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। झटके महसूस होते ही लोगों में हलचल मच गई, हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर के अनुसार, भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ में था। बुधवार सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

प्रशासन के मुताबिक, भूकंप के बाद जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। फिलहाल किसी अप्रिय घटना या नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles