उत्तराखण्डचम्पावतज़रा हटके

लोहाघाट में बेटियों के सपनों को मिलेगा नया आसमान,सीएम धामी ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

चम्पावत – जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग 256 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट तथा सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सहित विभिन्न खेल सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने 300 बालिकाओं की क्षमता वाले छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, मल्टीपर्पज हॉल, ऑडिटोरियम एवं गेस्ट हाउस के निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोहाघाट में स्थापित हो रहा यह महिला स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश की बेटियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यहां विकसित की जा रही सभी व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी, जिससे प्रदेश की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर सकेंगी।

उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रशिक्षण, शिक्षा और आवास की समग्र व्यवस्था प्रदान करेगा, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच मिलेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles