उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

रातभर चला सख्त चेकिंग अभियान: 44 चालान, 10 वाहन सीज, अनियमित बस ऑपरेटरों पर कसा शिकंजा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – रात्रिकालीन बस सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग ने शुक्रवार रात बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में विकासनगर और देहरादून क्षेत्र में देर रात चालान व वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 44 चालान किए गए और 10 वाहन सीज किए गए। सीज वाहनों में 3 बसें, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 4 डम्पर शामिल रहे। शुक्रवार रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक चले इस अभियान के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। डाट काली से आशारोड़ी, शिमला बाईपास, सिंहनीवाला, तेलपुरा और प्रेमनगर मार्गों पर बसों व भारी वाहनों की फिटनेस, रिफ्लेक्टर, फायर सेफ्टी उपकरण और इमरजेंसी डोर सहित सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। अन्य राज्यों को जाने वाली कई बसों में अनियमितताएं मिलने पर परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत और अरविंद यादव ने बसों को बंद किया। यात्रियों को सुरक्षित यात्रा हेतु परिवहन निगम की बसों का विकल्प सुझाया गया, लेकिन देहरादून-दिल्ली रात्रि बस सेवा न होने से प्रवर्तन टीम को यात्रियों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अभियान के दौरान शिमला बाईपास पर एक डम्पर चालक खतरनाक तरीके से वाहन भगाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। चेकिंग अभियान में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अनिल सिंह नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुशील निरंजन, सचल दल आशारोड़ी की प्रभारी अनुराधा पंत और सचल दल तिमली के प्रभारी मुकुल मरवाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles