उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एसएसपी की सख्त रणनीति से एक और आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई डकैती के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन और 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले में पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की शाम डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियारबंद लोगों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले में अम्बा बिहार, तीनपानी निवासी नारायण दास ने तहरीर देकर बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने गोरापड़ाव स्थित उनके कार्यालय/गैरेज में डकैती डालकर करीब 8 लाख रुपये, 12 मोबाइल फोन, तीन सोने की चेन और अंगूठी समेत अन्य सामान लूट लिया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 284/26, धारा 310(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता को सौंपी गई।

50 पुलिसकर्मियों की टीम ने संभाला मोर्चा

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए करीब 50 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की। टीम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी सहित विभिन्न थाना प्रभारी, एसओजी, साइबर टीम और क्राइम विशेषज्ञ शामिल किए गए।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ डॉग स्क्वायड, क्राइम सीन विशेषज्ञ, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान शुरू की। एसएसपी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीमों को अलग-अलग टास्क सौंपे थे।

जांच के दौरान पुलिस ने यश सिडाना, वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू, रखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह, अफजल मलिक, साहब सिंह उर्फ साबी और गुरवंत सिंह उर्फ गोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से एक अन्य आरोपी गुरजन्ट सिंह उर्फ जिन्टा (32) पुत्र दर्शन सिंह, निवासी वार्ड नंबर-8, गणेश मंदिर, थाना सितारगंज, ऊधमसिंह नगर को 5 सितंबर 2026 को गलफार गेट, चोरगलिया से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में धारा 61(2)/317(3) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस टीम फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

बरामदगी

– पीली धातु की एक गले की चेन

– 500-500 रुपये के 30 नोट, कुल 15,000 रुपये

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कोतवाली हल्द्वानी

संतोष बिष्ट, कोतवाली हल्द्वानी

कांस्टेबल अरुण राणा, कोतवाली हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles