उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-सीसीटीवी की सूक्ष्म जांच से खुला चोरी का पर्दाफाश,पकड़ा गया शातिर बाइक चोर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – (आरिश सिद्दीकी) बनभूलपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए दो चोरी की बाइकों के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 02 दिसंबर 2025 को सारिक पुत्र वारिस निवासी बनभूलपुरा ने अपनी अपाचे मोटरसाइकिल (UK04G8121) को चिराग अली शाह मजार क्षेत्र से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने की तहरीर थाना बनभूलपुरा में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2), 317(2) BNS व 35/106 BNSS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल प्रभाव से पुलिस टीम गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी जांच और करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। पुलिस की लगातार सुरागरसी के बाद आरोपी तौसीफ पुत्र लतीफ, निवासी ग्राम खैरपुर कटरा (शाहजहांपुर, उ.प्र.), हाल निवासी उत्तर उजाला बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल तथा एक अन्य स्प्लेंडर बाइक (बिना नंबर) बरामद की गई। पुलिस के अनुसार तौसीफ शातिर किस्म का अपराधी है और बरामद स्प्लेंडर के संबंध में विस्तृत जांच जारी है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उ.नि. जगबीर सिंह, अ.उ.नि. पुष्कर आर्या, का० महबूब अली और का० सुनील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles