उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी के गौलापार स्थित होटल में 40 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र स्थित एक होटल में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार सुखवंत सिंह अपने परिवार के साथ होटल में ठहरे हुए थे। उनकी पत्नी प्रदीप कौर का इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो किए जाने की भी जानकारी सामने आई है, जिसमें उन्होंने पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए।

परिजनों के अनुसार सुखवंत सिंह बीते लंबे समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि वह प्रॉपर्टी से जुड़े एक विवाद के कारण परेशान थे, जिसमें करोड़ों रुपये के लेन-देन का मामला बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles