उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-जाम की समस्या से राहत के लिए प्रशासन की कार्रवाई, उंचापुल में अतिक्रमण ध्वस्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – शहर के उंचापुल क्षेत्र में लंबे समय से लग रहे जाम और अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। प्रशासनिक टीम ने सिंचाई नहर की भूमि पर बनाए गए दो बड़े अवैध भवनों को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि सिंचाई नहर की भूमि पर अवैध रूप से दो मंजिला इमारतें खड़ी कर दी गई थीं, जिनमें कई दुकानें संचालित हो रही थीं। इन निर्माणों के कारण उंचापुल क्षेत्र में अक्सर यातायात बाधित रहता था और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था।

प्रशासन के अनुसार इन अवैध निर्माणों को पहले ही चिन्हित कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के दौरान भवनों को तोड़ते हुए नहर की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जिन लोगों ने अवैध निर्माण कर रखे हैं, वे स्वयं उन्हें हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles