उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर बरसे सांसद अजय भट्ट, बोले— राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अपमान बर्दाश्त नहीं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – नैनीताल–ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनका योगदान पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है। ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड की देवभूमि के गौरव हैं। उन्होंने अपने लंबे अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता के बल पर देश की सुरक्षा और सामरिक हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे व्यक्तित्व के योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भट्ट ने कहा कि लगातार चुनावी हार से वह बौखलाए हुए हैं और उनके बयान राजनीतिक हताशा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर टिप्पणी करते समय राजनीतिक मर्यादा, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए।

सांसद ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन देश की सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़े विषयों पर बयान देते समय भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अपना योगदान देने वाले व्यक्तियों के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए।

अजय भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी टिप्पणियों में गंभीरता और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का सम्मान देश के सम्मान से जुड़ा विषय है और उनके प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles