उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

Uttarakhand:-कुंभ मेला से पहले IPS अधिकारियों के तबादले, कई अहम पदों पर हुआ बड़ा फेरबदल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Dehradun:-उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आगामी को ध्यान में रखते हुए किए गए ये बदलाव सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से बेहद अहम माने जा रहे हैं।

जारी आदेश के अनुसार, योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (IG) कुंभ मेला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कुंभ मेला नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे टिहरी में SSP के पद पर तैनात थे।

आयुष अग्रवाल के स्थान पर अब श्वेता चौबे को टिहरी का नया SSP बनाया गया है। इसके अलावा अशोक भदाणे विशाखा को सेनानायक IRB द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है।

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन का मानना है कि कुंभ मेले जैसे बड़े आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए अनुभवी अधिकारियों की तैनाती जरूरी है। इन तबादलों से सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles