उत्तराखण्डक्राइमरामनगर

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को मिली सफलता, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

रामनगर – नैनीताल जिले के रामनगर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी, वादी की पत्नी का आधार कार्ड और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल नोएडा से चोरी करने की बात भी स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को प्रेम चन्द्र निवासी रामनगर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर संख्या 322/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 331(4) में मुकदमा दर्ज किया।

घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी रामनगर रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया। फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 अक्टूबर 2026 को आरोपी रवि वर्मा (31) पुत्र संतराम, निवासी ग्राम सुन्दरा पुट्टा, थाना टीपी नगर, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी, वादी की पत्नी का आधार कार्ड और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मोटरसाइकिल उसने नोएडा से चोरी की थी। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles