उत्तराखण्ड

Ramnagar:- चिलकिया में भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने की लोगों से मुलाकात, मंदिर समिति को दिया साउंड सिस्टम

Ad

रामनगर।चिलकिया क्षेत्र स्थित शिव विहार कॉलोनी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कॉलोनी वासियों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना भी की।

कार्यक्रम के दौरान राकेश नैनवाल ने मंदिर समिति को साउंड सिस्टम स्पीकर भेंट कर सहयोग प्रदान किया। इस पहल पर स्थानीय नागरिकों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

राकेश नैनवाल ने कहा कि वह पिछले 25 वर्षों से जनता की निःस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं और जनता का आशीर्वाद व स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी इसी प्रकार क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहेंगे और हर संभव सहयोग करेंगे।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेन्द्र सैनी, वैदिक रूट्स पब्लिक स्कूल पीरूमदारा की प्रिंसिपल/सचिव श्रीमती नीमा मेहता, श्रीमती लीला सोंत्याल, योगेश खुल्बे, ललित पाठक, सुरेश पाठक, भुवन पपनै, यशपाल पटवाल सहित अनेक कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles