उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

सुबह – सुबह टहलने निकले बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, पांच दिन से लापता थे तुलसी राम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

लालकुआं – कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-2 गांधीनगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब 5 दिन से लापता एक बुजुर्ग का शव जंगल में बरामद हुआ। मृतक की पहचान 70 वर्षीय तुलसी राम के रूप में हुई है। इस दुखद घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलसी राम 27 मार्च की सुबह करीब 4 बजे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

मंगलवार दोपहर स्थानीय लोगों ने वन विकास निगम के डिपो संख्या-4 के पीछे जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, तो शव की पहचान लापता बुजुर्ग तुलसी राम के रूप में हुई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के बेटे त्रिलोक आर्या, जो स्टेशन तिराहे पर ‘जायका रेस्टोरेंट’ संचालित करते हैं, मौके पर पहुंचे। पिता का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में मातम पसरा हुआ है और क्षेत्र में गम का माहौल है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग जंगल में रास्ता भटक गए होंगे और बाहर नहीं निकल पाने के कारण भूख-प्यास से उनकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles