उत्तराखण्डज़रा हटकेपंतनगर

युवा अनुशासन और नेतृत्व से बनाए मजबूत देश : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

ADVERTISEMENTS Ad Ad

पंतनगर – कुमाऊं मंडल स्काउट एवं गाइड समागम 2025 का समापन गुरुवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंत्री ने मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य समापन सत्र में रेखा आर्या ने कहा कि देश को सक्षम बनाने के लिए युवा पीढ़ी का शिक्षित होना जितना जरूरी है, उतना ही आवश्यक उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी जैसे गुणों का विकास भी है। उन्होंने कहा कि स्काउट और गाइड संगठन इन मूल्यों को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण मंच है।

मंत्री आर्या ने युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं की पहचान करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि यह सफलता की ओर बढ़ने का पहला चरण है। उन्होंने सांस्कृतिक आदान-प्रदान को “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करने वाला कदम बताया और बच्चों से मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

समागम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने सराहा। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को विभागीय पदाधिकारियों और अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेशिक संगठन आयुक्त हिमांशु सक्सेना, सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त अलका मिश्रा, दुग्ध संघ निदेशक उधम सिंह नगर इंदर सिंह मेहता, मंडल महामंत्री टीकम सिंह कोरंगा, दीपक कुमार तिवारी, कविता तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


 

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles