उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हीरानगर में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर पुलिस की कार्रवाई, 15 वाहन सीज

तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा, मॉडिफाइड साइलेंसर और हॉर्न उतरवाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज वाले हॉर्न लगे करीब 15 वाहनों को सीज किया।

प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में प्रभारी चौकी हीरानगर संजीत राठौर और पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहन मॉडिफाइड रेट्रो साइलेंसर और अत्यधिक तेज आवाज वाले हॉर्न के साथ सड़क पर दौड़ते मिले। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए करीब 15 वाहनों को सीज कर दिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिए। साथ ही वाहनों में कंपनी निर्मित सामान्य ध्वनि वाले साइलेंसर लगवाए गए। इसके बाद नियमानुसार वाहनों को अवमुक्त किया गया।

नैनीताल पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का पालन करें और ध्वनि प्रदूषण फैलाने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles