उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-युवा वैश्य महासभा की पहल से नागरिकों को मिला त्वरित लाभ, जनप्रतिनिधियों ने सराहा प्रयास

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में जन सुविधा (बहुउद्देशीय) शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य और शंकर कोरंगा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा। शिविर में आधार कार्ड बनवाने व संशोधन, यूसीसी विवाह पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड, वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना 70+ कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ई-श्रम कार्ड और पासपोर्ट आवेदन जैसी कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की गईं। सभी कार्यों का समाधान त्वरित और सुव्यवस्थित तरीके से किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।

युवा वैश्य महासभा के अध्यक्ष अतुल जायसवाल, महामंत्री कपिल अग्रहरि और कोषाध्यक्ष प्रकाश कंसल ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ सरल तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और युवा पहुंचे और लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट और राज्यमंत्री शंकर कोरंगा ने शिविर की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने युवा वैश्य महासभा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बिंदेश गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, तनुज गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, गंगा जायसवाल, मंजू वार्ष्णेय, स्नेहलता गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि, सूर्यांश गुप्ता, विजय साहू, सीमा देवल, अर्चना मित्तल, कुसुमलता केशरवानी, राजेंद्र जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, अरविंद जायसवाल, शालिनी गुप्ता, मालती केसरवानी, विजय जायसवाल, विजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, भुवनेश गुप्ता, सागर गुप्ता, नन्हे कश्यप, विनोद जायसवाल, शुभांशु पांडे, सुमित केसरवानी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles