उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

Lalkuan:-वन विभाग ने पकड़ा नीम और आम की लकड़ी से भरा कैन्टर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

लालकुआं – 29 को लगभग 1 बजे के करीब डौगया रेंज के अंतर्गत किच्छा- लालकुआं नेशनल हाईवे पर शान्तिपुरी वन बैरियर पर वाहन चैकिंग के दौरान एक कैन्टर को रोकने के लिए कहा गया।

कैंटर जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या HR-61D-5556 को जांच हेतु रोकने पर कैन्टर चालक द्वारा कैन्टर को तेज गति से लालकुआं की ओर भगाया गया।

वाहन का पीछा करने पर वाहन चालक कैन्टर को सङक किनारे छोड़कर फरार हो गया। वाहन की जांच करने पर वाहन मे प्रतिबंधित आम एवं नीम प्रजाति का सोक्ता भरा पाया गया।

कैन्टर की तलाशी लेने पर अभिवहन संबंधित कोई वैध प्रपत्र नही पाया गया। वाहन को कब्जे में लेकर डौली वन परिसर लालकुआं में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है, अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles