उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

कल नैनीताल दौरे पर रहेंगे सीएम धामी, विकास योजनाओं व कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शनिवार, 11 अप्रैल को जनपद नैनीताल का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे और जिला प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे।

जिला प्रशासन से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 11:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 12:45 बजे भीमताल स्थित विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे 13:00 बजे से 14:30 बजे तक बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 15:15 बजे भीमताल हेलीपैड से प्रस्थान कर 15:25 बजे गौला पार हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा काठगोदाम सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे और 15:40 बजे वहां पहुंचेंगे।

सर्किट हाउस में अपराह्न 16:00 बजे से आयोजित समीक्षा बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी यात्रा सीजन की तैयारियां तथा जनपद की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles