उत्तराखण्डहल्द्वानी

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसंपर्क अभियान की की शुरुआत

Ad

हल्द्वानी – कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। ललित जोशी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की सबसे स्थायी विरासत भारतीय संविधान की रचना है, जिसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत निहित हैं।

उन्होंने डॉ. अंबेडकर को भारतीय समाज के उत्थान का प्रतीक बताया और कहा कि उनके विचार आज भी हर वर्ग और समाज को प्रेरित करते हैं। ललित जोशी ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर जोर देते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे सशक्त आधार बताया।

जनसंपर्क अभियान के बाद ललित जोशी ने वार्ड नंबर 35 में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भारी उत्साह और जोश के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। अपने भाषण में उन्होंने जनता से सीधे संवाद करते हुए शहर के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में शहर के कई वार्ड विकास से अछूते रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे आगामी 23 तारीख को कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हर वर्ग के साथ खड़े हैं और सभी के विकास के लिए काम करेंगे।

ललित जोशी ने बताया कि कांग्रेस की प्राथमिकता शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और जनता की भलाई के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। ललित जोशी ने जनता को यह विश्वास दिलाया कि वह न केवल चुनाव जीतने के लिए, बल्कि जनता की समस्याओं को हल करने और शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मौके पर कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलयूटिया, कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष महेशानंद, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस के साथ खड़े हों और शहर के विकास के लिए पार्टी को समर्थन दें।

Ad Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles