उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

अवैध तमंचा और शराब के साथ युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

चोरगलिया – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना चोरगलिया हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान विक्रम सिंह कैड़ा पुत्र गंगा सिंह कैड़ा निवासी नया गांव कटान कुटलिया, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल, उम्र 23 वर्ष के रूप में की है।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और 40 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक निधि शर्मा, हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह, कांस्टेबल राजेश सिंह और कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles