उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Nainital:-ऑरेंज अलर्ट पर एसएसपी के सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों पर रहेगी नजर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन और आपदा राहत एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा एसडीआरएफ, फायर सर्विस और अन्य आपदा राहत इकाइयों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 2 सितंबर को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए आवश्यक उपकरणों और संसाधनों के साथ पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नदी-नालों, गधेरों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने को कहा गया है।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जलस्तर बढ़ने या किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने तथा जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। लोगों से नदी-नालों, गधेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की भी अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या आपदा राहत दल से संपर्क करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles