उत्तराखण्डक्राइमनैनीताल

Nainital:-कैची धाम मार्ग पर थार में जानलेवा स्टंट, बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई गाड़ी,ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Nainital:- कैंची धाम मार्ग पर थार वाहन में खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 मई 2025 को एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि वाहन संख्या DL4BC7795 (थार) का चालक कैची धाम मार्ग पर वाहन की बोनट और खिड़की पर दो युवकों को बैठाकर तेज रफ्तार में स्टंटबाजी कर रहा है। इस दौरान चालक ने अपनी तथा सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल दी।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में यातायात निरीक्षक महेश चंद्र द्वारा वाहन चालक की पहचान राहुल निवासी दिल्ली के रूप में की गई। इसके बाद चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार चालक ने भविष्य में इस प्रकार की हरकत दोबारा न करने की बात कहते हुए माफी भी मांगी है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट कहा कि जिले में स्टंटबाजी, अराजकता और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी से दूर रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles