Haldwani:- पुलिस की तत्परता, वरिष्ठ नागरिक को दस्तावेजों व नकदी समेत लौटाया खोया बैग

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के त्वरित संज्ञान के बाद नैनीताल पुलिस ने एक वरिष्ठ नागरिक का खोया हुआ बैग बरामद कर उन्हें सकुशल सुपुर्द कर दिया। बैग वापस मिलने पर वरिष्ठ नागरिक ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को फोन और मैसेज के माध्यम से देहरादून निवासी 60 वर्षीय बलवंत सिंह रावत का बैग खोने की सूचना मिली। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी टीपी नगर को शीघ्र कार्रवाई कर बैग बरामद करने के निर्देश दिए।
निर्देशों के क्रम में टीपी नगर चौकी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य जानकारियां जुटाईं। इसके आधार पर ई-रिक्शा चालक और बस कर्मियों से संपर्क किया गया। पुलिस के त्वरित प्रयासों से बलवंत सिंह रावत का खोया हुआ बैग बरामद कर लिया गया। बैग में जरूरी दस्तावेज और नकदी रखी हुई थी।
बैग सकुशल वापस मिलने पर वरिष्ठ नागरिक ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और पुलिस का आभार जताया।




