उत्तराखण्ड

Haldwani:- वोटर लिस्ट से नाम काटकर संवैधानिक अधिकार छीने गए: दीपक बल्यूटिया

Ad

हल्द्वानी:- कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने निकाय चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे संवैधानिक अधिकार का हनन बताते हुए इसे दंडनीय अपराध करार दिया। बल्यूटिया ने कहा कि हजारों मतदाताओं के नाम बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के वोटर लिस्ट से काट दिए गए, जो बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने कहा, “भारत का संविधान हर नागरिक को अपने पसंद का नेता चुनने का अधिकार देता है। लेकिन इस बार बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता, जिन्होंने पिछले चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, उनके नाम इस बार की सूची से गायब मिले। यह जनता के विश्वास पर सीधा आघात है।”

बल्यूटिया ने बताया कि जब मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे, तो उनके नाम सूची में न होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। उन्होंने चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह उनकी बड़ी लापरवाही है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की कि ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए, जिन्होंने जनता को उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित करने का काम किया। उन्होंने चुनाव आयोग से भी इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की।

बल्यूटिया ने कहा कि जहां एक तरफ चुनाव आयोग अधिक मतदान के लिए अपील करता है, वहीं इस प्रकार की घटनाएं लोकतंत्र को कमजोर करती हैं। उन्होंने इस मुद्दे को जनता की आवाज़ बताते हुए कहा कि कांग्रेस इसे लेकर सड़कों पर संघर्ष करेगी।

Ad Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles