उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

Deheradun:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा हिमस्खलन के प्रभावितों की सुरक्षा के लिए जारी किया युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान

Ad

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आए श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देर शाम यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान रेस्क्यू अभियान में जुटे सभी एजेंसियों जैसे आर्मी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, स्वास्थ्य, स्थानीय प्रशासन, यूकाडा, वायुसेना आदि के प्रयासों की सराहना की और अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से हिमस्खलन की चपेट में आए श्रमिकों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें बाकी श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो शनिवार को वह ग्राउंड जीरो पर जाकर रेस्क्यू अभियान का जायजा लेंगे। इसके लिए वायुसेना, यूकाडा और निजी हेलीकॉप्टरों को शनिवार सुबह राहत कार्य में शामिल करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इसके पहले शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे भी यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर रेस्क्यू कार्य की समीक्षा की थी और शाम 8:05 बजे फिर से केंद्र में लौटकर रेस्क्यू अभियान के हर पहलू पर जिलाधिकारी से चर्चा की।

इस मौके पर सचिव आपदा प्रबंधन विभाग विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि पहले यह सूचना थी कि हिमस्खलन में 57 श्रमिक फंसे थे, लेकिन अब स्थानीय प्रशासन द्वारा बताया गया कि 55 श्रमिक फंसे थे। इनमें से 32 श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि एक और श्रमिक को देर रात बचा लिया गया। कुल मिलाकर 33 श्रमिकों का रेस्क्यू हो चुका है, और 22 श्रमिकों की खोजबीन जारी है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए कि आर्मी, आईटीबीपी और बीआरओ के सहयोग से बदरीनाथ के हेलिपैड को क्लियर कर दिया जाए ताकि रेस्क्यू अभियान में कोई बाधा न आए। साथ ही जोशीमठ में कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रभावित श्रमिकों की सूची जारी की गई है, जिसमें अब तक 33 श्रमिकों के रेस्क्यू की पुष्टि की गई है, और 22 श्रमिकों की तलाश जारी है।

Ad Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles