उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

नैनीताल पुलिस में लंबी सेवा के बाद 03 कर्मियों को एसएसपी ने विदाई समारोह में किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – नैनीताल पुलिस के तीन अनुभवी कर्मियों ने आज पुलिस विभाग में अपनी लंबी और समर्पित सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति ली। इस अवसर पर एस.एस.पी. नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस मीटिंग हॉल, हल्द्वानी में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें सम्मानित किया।

सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों में शामिल हैं:

श्री सुरेश चंद्र पाठक, अपर उपनिरीक्षक यातायात (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)

श्री जगत सिंह टगड़िया, अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)

श्री चंद्र प्रकाश सिंह, अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)

कार्यक्रम की शुरुआत श्री दीपम सेठ, डीजीपी सर के विशेष बधाई संदेश से हुई। सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने विभागीय अनुभव और यादगार पलों को साझा किया।

एसएसपी नैनीताल ने कहा, “आपके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। अब आपके जीवन की दूसरी पारी शुरू हो रही है। स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। पुलिस परिवार हमेशा आपके साथ है।”

विदाई समारोह में एसएसपी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, श्री राजकुमार बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, शाखा प्रभारी, अन्य अधिकारी/कर्मचारी और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles